- Home
- उत्तराखण्ड
- जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित।
जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता आयोजित।
कालाढूंगी। कालाढूंगी के पत्तापानी बैलपड़ाव में जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बैलपड़ाव के पत्तापानी स्थित आशा निकेतन हाईस्कूल में आयोजित होने वाली इस जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक फेलिक्स लोगो ने किया। प्रतियोगिता में अंडर 19 बालक व बालिका वर्ग में ब्लाक कोटाबाग विजेता रहा। जबकि अंडर 17 बालक वर्ग में हल्द्वानी एवं बालिका वर्ग में कोटाबाग इसके अलावा अंडर 14 बालक वर्ग में हल्द्वानी एवं बालिका वर्ग में कोटाबाग विजय रहे। मुकुल भट्ट, मनोज पांडे, जीवन सिंह, नरेंद्र कुमार, डा, ममता जोशी पाठक, भास्कर निर्णायक की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता आयोजित कराने में प्रभारी प्रधानाचार्य चंद्र लाल, नमीता पाठक, सीमा कबड़वाल, वीरेंद्र मटेला, मीना कुमारी, तनवीर अनवर आदि व्यवस्था में जुटे रहे।

