September 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • शहीद लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे सीएम धामी, किया वादा, कहा जल्द

शहीद लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे सीएम धामी, किया वादा, कहा जल्द

By on January 15, 2024 0 858 Views

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को एक दिवसीय कार्यक्रम के लिए नैनीताल पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी पिछले महीने जम्मू-कश्मीर में अपनी जान गंवाने वाले रातीघाट निवासी लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचे।

शहीद लांस नायक के घर पहुंचे सीएम

शहीद लांस नायक संजय बिष्ट के घर पहुंचकर सीएम ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही सीएम ने उनके परिजनों से बातचीत कर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए उन्हें सांत्वना दी। सीएम ने कहा उनके द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

परिवार के एक सदस्य को नौकरी देना का दिया आश्वासन

इस दौरान सीएम धामी ने शहीद जवान के परिवार के एक सदस्य को जल्द नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही कहा कि कैंची हरतपा हाली मोटर मार्ग को अब लांस नायक संजय बिष्ट मार्ग के नाम से जाना जाएगा।