September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • प्रदेश के मुख्यमंत्री की बागडोर पुष्कर सिंह धामी को दिए जाने पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री की बागडोर पुष्कर सिंह धामी को दिए जाने पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की।

By on July 5, 2021 0 341 Views

रामनगर। (नाजिम सलमान) प्रदेश के मुख्यमंत्री की बागडोर पुष्कर सिंह धामी को दिए जाने पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने पम्पापुरी क्षेत्र में मिष्ठान वितरण करने के साथ साथ आतिशबाजी भी की। मिष्ठान वितरण के बाद हई बैठक मे महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष नीमा मठपाल ने कहा कि धामी के नेतृत्व में सरकार और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। मोर्चा की जिला महामंत्री नीमा नैनवाल ने कहा कि धामी के नेतृत्व में प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान छुटे विकास कार्य पूरे होंगे। महिला वक्ताओं ने विपक्ष द्वारा मुख्यमंत्री को लेकर किए जा रहे दुष्प्रचार की निंदा करते हुए कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है।इस दौरान माया रावत,मोहनी शर्मा,गीता उपाध्याय,रेखा मठपाल, दीपा कोटिया आदि मौजूद रहें।