September 13, 2026
Breaking News

21 मार्च को उत्तराखंड कांग्रेस मे होगा हार पर मंथन

By on March 19, 2022 0 217 Views

देहरादून: कांग्रेस विधानसभा चुनाव को लेकर 21 मार्च को समीक्षा करेगी। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव और राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे राज्य के नेताओं के साथ हार के कारणों की समीक्षा के साथ भविष्य में सफलता की रणनीति पर मंथन करेंगेआपको बता दें कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा था। कांग्रेस काे प्रदेशभर में 19 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ा था। कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत सहित प्रदेश अध्यक्ष गणेश गाेदियाल भी चुनाव हार गए थे। प्रदेश में कांग्रेस की हार के बाद नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी पर भी बवाल मचा हुआ है।