October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • एथनॉल प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

एथनॉल प्लांट के विरोध में ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

By on June 21, 2023 0 367 Views

कालाढूंगी। सूरपुर चकलुवा गांव में बनने वाले एथनॉल प्लांट का एक बार फिर कार्य शुरू होने पर ग्रामीण आक्रोशित हैं। बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों के साथ एसडीएम कोर्ट पहुंचे कई भाजपा नेताओं ने एसडीएम रेखा कोहली को ज्ञापन देते हुए प्लांट के मानकों की दोबारा जांच की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि एथनॉल प्लांट का निर्माण मानकों के विपरीत किया जा रहा है। एथनॉल प्लांट भविष्य में गांव की आबादी एवं कृषि के लिए खतरनाक साबित होगा। जिसको वो किसी भी कीमत पर बनने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन ने एक बार पुनः मानकों की जांच करनी चाहिए। इधर एथनॉल प्लांट प्रोजेक्ट के स्वामी नवनीत अग्रवाल का कहना है कि इससे गांव एवं गांव की कृषि पर कोई गलत असर नहीं पड़ेगा। ग्रामीणों द्वारा कई बार न्यायालय में जाने के उपरांत फैसला प्लांट के पक्ष में आया है, इसलिए पुलिस सुरक्षा में प्लांट का कार्य शुरू कराया गया है। इस प्लांट से सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। ज्ञापन देने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम जंतवाल, महामंत्री विनोद बुधलाकोटी, दीवान सिंह बिष्ट, चंद्र मोहन सिंह, कमल जंतवाल, जगतार सिंह, गुड्डू चौहान, आनंद खनायत, राजेंद्र सिंह, किशोर सिंह, कुंदन बसेड़ा, भास्कर मेहरा, दीपक गोस्वामी, कुंदन सिंह, विक्की टम्टा, तारा चंद्र पांडे, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।