October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • आचार संहिता हुई खत्म, पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश में 12 जिलों में की गई थी लागू

आचार संहिता हुई खत्म, पंचायत चुनाव के लिए प्रदेश में 12 जिलों में की गई थी लागू

By on August 17, 2025 0 173 Views

देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग ने सात अगस्त को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी की थी। इसी दिन से प्रदेश के 12 जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी जो कि शुक्रवार को खत्म हो गई। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया।

हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों में हुए पंचायत चुनाव के लिए लागू हुई आचार संहिता 16 अगस्त को खत्म हो गई। पंचायत चुनाव के लिए 24 जुलाई और 28 जुलाई को 12 जिलों में मतदान हुआ। 31 जुलाई को मतगणना हुई।

14 अगस्त को हुए जिला पंचायत चुनाव में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 जिलों में जीत दर्ज की। जबकि देहरादून जिले में कांग्रेस ने उलटफेर करते हुए शानदार जीत दर्ज की। जबकि नैनीताल जिले का चुनाव हाइकोर्ट के आदेश के बाद स्थगित कर दिया गया।