October 24, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • महेंद्र भट्ट का दावा: गढवाल और उतराखंड के अपमान का कांग्रेस भुगतेगी दुष्परिणाम

महेंद्र भट्ट का दावा: गढवाल और उतराखंड के अपमान का कांग्रेस भुगतेगी दुष्परिणाम

By on July 27, 2023 0 382 Views

देहरादून: भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बाद मनीष खंडूरी का अपमानजनक बयान भी सामने आने के बाद, कांग्रेस पार्टी को राजनैतिक दुष्परिणाम भुगतने के लिए चेताया है । एक के बाद एक गढ़वाल एवं उत्तराखंड के लिए कांग्रेस नेताओं की आपत्तिजनक टिप्पणियां सामने आने के बाद से भाजपा में बेहद आक्रोश है । पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, अपमानजनक भाषा का प्रयोग कांग्रेस पार्टी की नीति और रीति का हिस्सा है । इससे पूर्व भी उनके शीर्ष नेता राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर एक पूरे ओबीसी समाज का अपमान किया था ठीक ऐसे ही शब्दों का इस्तेमाल उनके स्थानीय नेता गढ़वाल और उत्तराखंड के लिए कर रहे हैं ।

उन्होंने चेताते हुए कहा, पहले भी उन्हें ऐसी अपमानजनक टिप्पणियों के लिए जनता ने उन्हें सबक सिखाया था और आगे भी उन्हें राजनीतिक दुष्परिणाम झेलने पड़ेंगे। उन्होंने कहा, यदि उनके राजनीतिक कार्यक्रमों में जनता नहीं आएगी तो अपनी पीड़ा को इस तरह जाहिर करना शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है । सार्वजनिक जिंदगी में एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता द्वारा इस तरह की शब्दावली के इस्तेमाल को कतई जायज  नहीं ठहराया जा सकता है।