October 30, 2026
Breaking News

By on January 27, 2022 0 236 Views

बिजनौर: भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर बड़ा बयान दिया है। टिकैत ने सीएम योगी को चुनाव के बाद विपक्ष का सबसे बड़ा चेहरा बता डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि और योगी आदित्यनाथ से बड़ा विपक्ष का चेहरा कौन है आज?


राकेश टिकैत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसानों को आधे दाम पर फसलों को बेचना पड़ा है। किसान जिसे समझेगा उसे वोट करेगा। लोकतंत्र में विपक्ष मजबूत होना चाहिए। मजबूत विपक्ष का चेहरा किसे देखते हैं तो राकेश टिकैत ने कहा कि योगी आदित्यनाथ से बड़ा चेहरा कौन है आज।

बता दें कि राकेश टिकैत नजीबाबाद विधानसभा के टिकरी बॉर्डर के गांव के किसानों के बीच किसानों से संवाद करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए उक्ता बातें कहीं।