September 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई

सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई

By on February 26, 2025 0 372 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। यह पर्व हमें प्रेम, एकता और आध्यात्मिक जागरण की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ष्कर सिंह धामी ने इस पावन पर्व पर कामना की है कि भगवान शिव की असीम कृपा सभी प्रदेशवासियों पर हमेशा बनी रहे और प्रदेश उन्नति एवं खुशहाली के पथ पर हमेशा आगे बढता रहे।