October 24, 2026
Breaking News

पर्स चोरी कर रही दो युवतियां रंगे हाथ पकड़ी गई।

By on October 20, 2021 0 426 Views

हरिद्वार । कनखल क्षेत्र में एक शॉपिंग माल से पर्स चोरी कर रही दो युवतियां रंगे हाथ पकड़ी गईं। भविष्य में इस तरह की गलती न होने पर माफी मांगने पर युवतियों को प्रबंधन ने छोड़ दिया। क्षेत्र के सिंहद्वार चौक से कुछ दूरी पर एक मिनी शापिंग मॉल है। रविवार को दो युवतियां अपने साथ एक किशोरी एवं एक युवक को लेकर पहुंची थी। इसी दौरान उन्होंने एक पर्स चोरी कर अपने पर्स में छिपा लिया लेकिन एक मॉल कर्मचारी ने उन्हें देख लिया। फिर मैनेजर की मदद से अन्य कर्मचारियों ने जब पर्स की तलाशी ली तब पर्स उसके अंदर से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर चीता सवार पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। युवतियों के गिड़गिड़ाने पर प्रबंधन ने उन्हें माफ कर दिया। थानाध्यक्ष दीपक कठैत ने बताया कि युवतियों के माफी मांगने पर प्रबंधन उन्हें जाने दिया।