September 22, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रामनगर में तीन महीने से खाली सीओ का पद, अतिरिक्त प्रभार से चल रहा काम

रामनगर में तीन महीने से खाली सीओ का पद, अतिरिक्त प्रभार से चल रहा काम

By on September 22, 2026 0 3 Views

रामनगर। रामनगर में पुलिस क्षेत्राधिकारी यानी सीओ का पद पिछले करीब तीन महीने से खाली चल रहा है। 19 मई को तत्कालीन सीओ सुमित पांडेय के तबादले के बाद रामनगर में स्थायी सीओ की तैनाती नहीं हो पाई है। इसके बाद 20 मई से लालकुआं के सीओ अमित कुमार को रामनगर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।
अब अमित कुमार के प्रमोशन के बाद रामनगर सीओ का पद एक बार फिर प्रभावी रूप से खाली हो गया है। रामनगर सीओ के कार्यक्षेत्र में कालाढूंगी क्षेत्र भी शामिल है। ऐसे में स्थायी सीओ की तैनाती नहीं होने से पुलिस से जुड़े मामलों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं, स्थानीय मीडिया कर्मियों को भी पुलिस विभाग से आधिकारिक बाइट लेने में परेशानी हो रही है। लोगों ने रामनगर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में जल्द स्थायी पुलिस क्षेत्राधिकारी की तैनाती की मांग की है, ताकि पुलिस व्यवस्था से जुड़े कामकाज सुचारु रूप से संचालित हो सकें।