September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • धार्मिक
  • पूजा-अर्चना को श्री शीतला माता मंदिर में उमड़े श्रृद्धालु

पूजा-अर्चना को श्री शीतला माता मंदिर में उमड़े श्रृद्धालु

By on July 24, 2021 0 459 Views

काशीपुर। आषाढ़ मास की पूर्णिमा (गुरू पूर्णिमा) पर श्री शीतला माता की पूजा-अर्चना करने एवं उन्हें भोग अर्पित करने हेतु आज बड़ी संख्या में श्रृद्धालु मुखर्जी नगर स्थित श्री शीतला माता मंदिर पहंुचे। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए श्रृद्धालुओं ने शीतला माता का विधिवत पूजन कर दर्शन किये। मंदिर के पुजारी पं. संदीप मिश्रा ने बताया कि आषाढ़ मास में पूर्णमासी पर शीतला माता की पूजा-आराधना कर भोग अर्पित करने का प्रावधान है। इसी के तहत आज तड़के से ही बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पूजा-अर्चना और माता के दर्शन करने हेतु मंदिर पहुंचे।