September 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • शादी में शराब पीकर लोट-पोट हुई आंटी, ‘दो घुट पिला दे’ गाने पर डांस करने लगी तो दंग रह गए मेहमान, देखिये वायरल वीडियो…

शादी में शराब पीकर लोट-पोट हुई आंटी, ‘दो घुट पिला दे’ गाने पर डांस करने लगी तो दंग रह गए मेहमान, देखिये वायरल वीडियो…

By on June 8, 2022 0 2073 Views

न्यूज़ डेस्क:  इंटरनेट पर हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन उनमें  नशे में धुत आंटी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। उत्तर भारतीय शादियों में नशे में धुत होना कोई नई बात नहीं है। हम अक्सर नशे में धुत लोगों को डांस फ्लोर पर लहराते हुए देखते हैं। कई बार ऐसे लोग शादी में आने वाले मेहमानों को हैरान कर देते हैं। हालांकि, खुशी के माहौल में कुछ चीजों को नजरअंदाज कर दिया जाता है, लेकिन यह वीडियो ऐसा है जिसपर ध्यान न जाए, ऐसा नहीं हो सकता। नशे में धुत होकर आंटी शादी में डांस फ्लोर को अपने मूव्स से हिला देती है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि शादी में आई एक आंटी नशे की हालत में खुलेआम डांस कर रही है।

1985 की फिल्म ‘काला सूरज’ का गाना ‘दो घोंट पिला दे साकिया’ बैकग्राउंड में बजता हुआ सुना जा सकता है। YouTube पर अपलोड किया गया यह वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर फिर से सामने आया, जिसमें साड़ी पहने एक महिला, जो पहले से ही बहुत नशे में है, डांस फ्लोर पर शराब की बोतल लहराती दिखती है।

वीडियो शुरू होते ही आंटी दूसरी महिला को अपने साथ डांस करने के लिए खींचती हैं और फिर हाथ में बोतल लेकर जमीन पर लुढ़कने लगती हैं। AJ siddiui नामक एक चैनल द्वारा इसे साझा किया गया है।