October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • अज्ञात चोरों ने फिल्मी अंदाज में सरे बाजार ट्रांसफार्मर उड़ाया

अज्ञात चोरों ने फिल्मी अंदाज में सरे बाजार ट्रांसफार्मर उड़ाया

By on December 31, 2021 0 267 Views

रामनगर।अज्ञात चोरों ने फिल्मी अंदाज में पीरुमदारा चौराहे से चंद कदमों की दूरी पर राजकीय राजमार्ग से सटे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर को उड़ा लिया। बताया जा रहा है, यह काम चलती लाइन में हुआ है । विभागीय कर्मियों को घटना का पता उस समय चला जब अचानक पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूब गया।बता दें कि जिस स्थान से ट्रांसफार्मर की चोरी हुई है, उसके आसपास घनी आवासीय बस्ती है । चोरों के दुस्साहस को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है ।पीरुमदारा पुलिस चौकी प्रभारी भगवान सिंह महर ने कहा जांच चल रही है, बहुत जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा ।