Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • बागेश्वर से शुरू होगी पवित्र छड़ी यात्रा, मुख्यमंत्री धामी को मिला निमंत्रण

बागेश्वर से शुरू होगी पवित्र छड़ी यात्रा, मुख्यमंत्री धामी को मिला निमंत्रण

By on August 25, 2026 0 5 Views

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज के नेतृत्व में साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी को बागेश्वर से प्रारंभ होने वाली पवित्र छड़ी यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुलाकात के दौरान यात्रा के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

पवित्र छड़ी यात्रा सनातन परंपरा और उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण यात्रा है। यात्रा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न पौराणिक तीर्थस्थलों और सिद्ध पीठों का भ्रमण किया जाता है। यह यात्रा जहां साधु-संत समाज को एक सूत्र में जोड़ती है, वहीं प्रदेश में धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संत समाज का स्वागत करते हुए पवित्र छड़ी यात्रा के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की देवभूमि के रूप में पहचान को मजबूत करने और प्रदेश की धार्मिक-सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में ऐसी यात्राओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।