October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • नैनीताल मार्ग में एक टेम्पो ट्रैवल पलटने से कई लोग घायल।

नैनीताल मार्ग में एक टेम्पो ट्रैवल पलटने से कई लोग घायल।

By on July 15, 2022 0 230 Views

कालाढूंगी। नैनीताल मार्ग में एक टेम्पो ट्रैवल पलटने से कई लोग घायल।थाना अध्यक्ष राजवीर सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया गुरुवार को एक टेम्पो ट्रैवल संख्या आर, जे,14, टी, डी,2769 में सवार होकर कालाढूंगी की ओर को आ रही थी तभी घटघर के पास उसके ब्रेक फेल हो गए इस पर चालक राजू पुत्र रामनाम ने टेम्पो को पहाड़ी से टकरा दिया जिससे टेम्पो सड़क किनारे पलट गया,घटना में प्रकाश पुत्र प्रेम चंद्र 54,अशोक कुमार पुत्र गोविंद राम,55,वर्ष, सोमया,पत्नी राजेंद्र 36 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे राहगीरों व पुलिस द्वारा कालाढूंगी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहा चिकत्सकों ने उनकी गंभीर हालत देख हायर सेंटर भेज दिया।सभी लोग आगरा उत्तर प्रदेश निवासी है।