October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रक्षाबंधन: सीएम धामी का बहनों को तोहफा, रोडवेज बसों मे फ्री सफर

रक्षाबंधन: सीएम धामी का बहनों को तोहफा, रोडवेज बसों मे फ्री सफर

By on August 19, 2024 0 527 Views

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा बंधन पर बहनों को सौगात दी है. रक्षाबंधन के दिन महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगी. उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) सीपी कपूर आदेश जारी चुके है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा बंधन के अवसर पर महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया है. यह फैसला महिलाओं के लिए बहुत बड़ी राहत है, खासकर उन महिलाओं के लिए जो अपने भाइयों से मिलने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में जाती हैं. इससे उन्हें आर्थिक बोझ कम होगा और वे अपने भाइयों से मिलने के लिए आसानी से यात्रा कर सकेंगी.