- Home
- उत्तराखण्ड
- इंदर रावत ने की विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश।
इंदर रावत ने की विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश।
रामनगर। सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा युवा नेता इंदर रावत ने बताया कि वह रामनगर विधानसभा सीट से 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।उन्होंने बताया कि वह भाजपा मे पिछले लंबे समय से है।वह पूर्व सेनिक हैं और उन्होंने देश की सेवा की हैं।बताया कि उनको सेना से आए हुए 10 वर्ष हो गए हैं।पिछले लंबे समय से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जनहित के कार्य कर रहे हैं और लोगों का भरपूर प्यार और सहयोग मिल रहा हैं।उन्होंने कहा कि हाईकमान ने उन्हें मौके दिया तो क्षेत्र में रिकॉर्ड विकास करेंगे।उन्होंने बताया कि वह एक मजबूत दावेदार हैं और मजबूती के साथ दावेदारी पेश करेंगे और चुनाव लड़ेंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा सभी धर्मों की पार्टी है।भाजपा सबका साथ सबका विकास पर चलती है और सबका सम्मान करती है जबकि अन्य पार्टियां दिखाया और तुष्टीकरण की राजनीति करती है।उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फ़िर उत्तराखंड में सरकार बनायेंगी और रामनगर से भाजपा का विधायक होंगा।उन्होंने कहा कि वर्तमान में उनकी पत्नी रामनगर विकासखंड से ब्लॉक प्रमुख हैं और वह भी विकास कार्य लगातार कर रही हैं।

