Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में भाजपा नेता की मौत

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में भाजपा नेता की मौत

By on December 7, 2023 0 984 Views

नैनीताल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। आमपड़ाव के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा गुरुवार का बताया जा रहा है। नैनीताल के आमपड़ाव के पास एक कार गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार कार में भाजपा नेता सचिन जोशी सवार थे। हादसे में सचिन जोशी की मौत हो गई।

हादसे में भाजपा नेता की मौत

बता दें सचिन जोशी हल्दूचौड़ में भाजपा के महामंत्री थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया है।