October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • लोक गायक ,स्तंभकार बहुगुणा,के कालाढूंगी पहुंचने पर चाहने वालो ने किया स्वागत।

लोक गायक ,स्तंभकार बहुगुणा,के कालाढूंगी पहुंचने पर चाहने वालो ने किया स्वागत।

By on September 15, 2022 0 179 Views

कालाढूंगी। हिमालय पुत्र के पुत्र के कालाढूंगी पहुंचने पर उनके चाहने वालो ने उनका अभिनंदन किया वही इस दौरान उन्होंने हिंदी दिवस, व उत्तराखंड में हुए भर्ती घोटाले पर अपने विचार रखे।बुधवार को हिमालय पुत्र कह जाने वाले सुंदर लाल बहुगुणा,के पुत्र वरिष्ठ पत्रकार ,लोक गायक ,स्तंभकार राजीव नयन बहुगुणा,के कालाढूंगी पहुंचने पर उनके चाहने वालो ने समाजसेविक नदीम अहमद के नेतृत्व में नैनीताल तिराहे पर उनका स्वागत किया।इस दौरान बहुगुणा,ने हिंदी दिवस पर कहा हिंदी भाषा को बड़ावा देने के लिए सरकार द्वारा तो पूरा प्रयास किया जाता है उसको प्रचलन में लाने के लिए जनता को पहल करनी होगी वही उन्होंने कहा हमे अपनी राज्य की भाषा सहित हिंदी का भी ज्ञान रखना जरूरी है,वही उन्होंने उत्तराखंड में 2015 की भर्ती घोटाले पर बोलते हुए कहा ये हमारे उत्तराखंड के लिए चिंता की बात है की हमारे राज्य के बड़े नेता चाहे व भाजपा,के हो या कांग्रेस के दोनो ही पार्टियों के नेताओ ने अपना घर भरने के लिए अपने चहितो को पैसे का लेनदेन कर के भर्ती कराया उससे ,मेहनती व गरीब छात्र छात्राओं का भविष्य खराब हुआ है वही उनका मनोबल भी टूटा है,वही पूरे देश में देव भूमि कहे जाने वाले हमारे प्रदेश की छवि भी खराब हुई है ,इस दौरान कॉर्बेट ग्राम समिति के अध्यक्ष राजकुमार पांडे,मुराद अंसारी,अकरम खान, नसीर अहमद,बाबू खान, मो,जुनैद,शाकिर हुसैन,आदि मौजूद थे।