Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • चोरी के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफतार।

चोरी के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफतार।

By on November 10, 2021 0 708 Views

रामनगर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले मे दो युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कोर्ट मे पेश किया गया। कोतवाल अशुतोष सिंह ने बताया कि गौरव जोशी पुत्र पूरण चंद्र जोशी निवासी ग्राम चैनपुर पोस्ट ऑफिस चिल्किया निवासी ने बताया कि बीते दिनों अज्ञात चोरों द्वारा उसके पिट्ठू बैग में रखे 24000 रुपिया, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि सामान चोरी कर लिया।उन्होंने बताया कि धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी रवि नेगी पुत्र पुष्कर सिंह नेगी और शादाब को चोरी के सामान बैंगनी रंग के पिट्ठू बैग, आधार कार्ड ड्राइविंग लाइसेस एवं 24000 रुपिया सहित शिवलालपुर चुंगी से गिरफ्तार किया गया।उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों की खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट मे पेश किया गया कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।