October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड मे अपात्र के वोट डालने का एक और वीडियो वायरल ! मुकदमा दर्ज …

उत्तराखंड मे अपात्र के वोट डालने का एक और वीडियो वायरल ! मुकदमा दर्ज …

By on February 27, 2022 0 228 Views

हल्द्वानी : शहर के एक पोलिंग बूथ पर अपात्र के वोट डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव का मतदान होने के बाद तरह-तरह के वीडियो वायरल होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक बच्चा ईवीएम में वोट डालता हुआ दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति के कहने पर बच्चा ईवीएम मशीन में बटन दबाता दिखाई दे रहा है। इस मामले के सोशल मीडिया में सामने आने पर इसमें मुकदमा दर्ज हो गया है। यह वीडियो 59 हल्द्वानी विधानसभा का बताया जा रहा है।

लिहाजा सहायक रिटर्निंग अधिकारी कमल जोशी ने सोशल मीडिया में वायरल हुए इस वीडियो को लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।