October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • विभिन्न संगठनों के लोगों ने अमेरिका व रूसी साम्राज्यवादियों का पुतला दहन किया

विभिन्न संगठनों के लोगों ने अमेरिका व रूसी साम्राज्यवादियों का पुतला दहन किया

By on February 28, 2022 0 248 Views

रामनगर। विभिन्न संगठनों के लोगों ने अमेरिका व रूसी साम्राज्य वादियों का पुतला दहन किया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद के शहादत दिवस को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस के रूप में मानते हुये विचार गोष्ठी की गई। नगर में जुल निकालकर भगत सिंह चौक पर अमेरिकी और रूसी साम्राज्यवाद के पुतले को आग के हवाले करते हुये यूक्रेन पर जारी हमलों को तत्काल रोकने की मांग की गई।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस युद्ध के लिए पूरी तरह से अमेरिकी साम्राज्यवाद के नेतृत्व में पश्चिम के साम्राज्यवादी देश , उनका सैन्य गठबंधन नाटो और रूसी साम्राज्यवादी जिम्मेदार हैं। इन लुटेरों की अपने साम्राज्यवादी प्रभाव क्षेत्र बढ़ाने की होड़ की कीमत यूक्रेन की जनता को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है।कहा कि जब तक पूंजीवाद और साम्राज्यवाद मौजूद है तब तक युद्ध और उसकी विभीषिका भी मौजूद रहेगी। क्रांतिकारी वर्ग युद्ध को तेज कर मजदूर राज समाजवाद की ओर बढ़ना ही साम्राज्यवादी युद्धों से मुक्ति का एक मात्र रास्ता है।इस दौरान शीला शर्मा भगवती देवी लता देवी प्रीति रोहित कुमार कमल वर्मा परम राज आदि मौजूद रहे।