October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • 24 दिसंबर को हल्द्वानी मे होगी पीएम मोदी की रैली, 1 लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य…

24 दिसंबर को हल्द्वानी मे होगी पीएम मोदी की रैली, 1 लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य…

By on December 14, 2021 0 306 Views

हल्द्वानी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम स्थल को चिन्हित किया गया है। आगामी 24 दिसंबर को यहां पर प्रधानमंत्री की रैली प्रस्तावित है। नैनीताल जिला प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद, शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, विधायक राम सिंह कैड़ा, विधायक लालकुआं नवीन दुम्का, भाजपा के  महामंत्री संगठन अजेय, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योति गैरोला समेत अन्य नेता मंगलवार को यहां मौजूद थे।

नैनीताल जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली रैली

वहीं भाजपा ने पीएम मोदी की रैली के लिए एक लाख की भीड़ जुटने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक नैनीताल (हल्द्वानी) जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पहली रैली होगी। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने बताया कि इससे पूर्व रैली के लिए एमबी इंटर कॉलेज, मिनी स्टेडियम हल्द्वानी आदि जगहों को देखा गया था। अब अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को चिन्हित किया गया है। इसकी सूचना पीएमओ कार्यालय को भेजी जाएगी।