October 28, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में बाघ की मौत से मचा हड़कंप। देखे वीडियो….

तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में बाघ की मौत से मचा हड़कंप। देखे वीडियो….

By on October 24, 2021 0 319 Views

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के आमपोखरा रेंज में बाघ की मौत से हड़कंप मच गया। आज तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर के आमपोखरा रेंज अन्तर्गत पश्चिमी शिवनाथपुर बीट एन एक के पथरूवा नाले में एक बाघ के गंभीर अवस्था में घायल होने की सूचना पर रामनगर से रेसक्यू टीम घटना स्थल को रवाना हुई। परन्तु टीम के पहुंचने से पूर्व ही बाघ ने दम तोड़ दिया। बाघ के शव को पोस्टमार्टम के लिए रामनगर लाया गया। बाघ की उम्र 9 वर्ष बताई जा रही हैं। प्रथम दृष्टियां बाघ की मौत आपसी संघर्ष बताई जा रही हैं।