Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रसायन विज्ञान विभागीय परिषद् द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

रसायन विज्ञान विभागीय परिषद् द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

By on April 24, 2026 0 30 Views

रामनगर। पी.एन.जी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के रसायन विज्ञान विभागीय परिषद् द्वारा पोस्टर एवं पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय की छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा माइक्रोप्लास्टिक, एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस, फूड केमेस्ट्री, क्लाइमेट चेंज, वैक्सीन केमिस्ट्री एवं बैटरी टेक्नोलॉजी इत्यादि विषयों में पोस्टर तथा पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. एम.सी. पांडे ने विद्यार्थियों को माइक्रो प्लास्टिक तथा पर्यावरण में इनके दुष्प्रभावों के बारे में बताया।पोस्टर प्रतियोगिता में बी.एस-सी. द्वितीय सेम. की जसप्रीत कौर एवं रुचि को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।बी.एस-सी. षष्ठ सेम. की अपेक्षा बिष्ट ने द्वितीय एवं सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया l पावरप्वाइंट प्रेजेंटेशन में बी. एस-सी. द्वितीय सेमेस्टर के शुभम द्वारा प्रथम, एम.एस-सी. चतुर्थ सेमेस्टर के अंकित पंत ने द्वितीय और अंकुल सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में निर्णायक डॉ. पवन टम्टा एवं डॉ. रागिनी गुप्ता रहे।कार्यक्रम का संचालन रसायन विज्ञान प्रभारी प्रो. जगमोहन सिंह नेगी ने किया । इसमें डॉ. रीमा प्रियदर्शी,
डॉ. मनोज कुमार नैलवाल, डॉ. लवकुश, डाॅ. सुभाष पोखरियाल, शिखा भोज, नंदन सिंह रौतेला एवं गोसिया खानम सहित अनेक प्रतिभागी विद्यार्थी उपस्थित रहे।