October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • कांग्रेस छोड़ देंगे एनडी तिवारी के भतीजे दीपक बल्यूटिया ? हाईकमान के सामने रखी अपनी नाराजगी…पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस छोड़ देंगे एनडी तिवारी के भतीजे दीपक बल्यूटिया ? हाईकमान के सामने रखी अपनी नाराजगी…पढ़ें पूरी खबर

By on March 12, 2024 0 1015 Views

हल्द्वानी: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लग सकता है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी के भतीजे दीपक बल्यूटिया ने भी कांग्रेस से हाथ छुड़ाने का मन बना लिया है. ऐसी चर्चा है कि दीपक बल्यूटिया पार्टी से नाराज चल रहे हैं और वो जल्द ही कांग्रेस से इस्तीफा दे सकते हैं. दीपक बल्यूटिया अपनी नाराजगी कांग्रेस हाई कमान के सामने भी रख चुके हैं.

इन खबरों की पुष्टि के लिए  दीपक बल्यूटिया से बात की तो उन्होंने बताया कि फिलहाल उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है. बुधवार 13 मार्च को मीडिया के सामने अपना पक्ष रखेंगे. दीपक बल्यूटिया ने पार्टी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है.

वैसे राजनीतक गलियारों में चर्चा है कि दीपक बल्यूटिया नैनीताल-उधमसिंह नगर सीट से टिकट मांग रहे हैं, लेकिन उनको टिकट मिलना मुश्किल लग रहा है. वहीं इससे पहले उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में भी हल्द्वानी विधानसभा सीट से अपनी दावेदारी ठोकी थी, लेकिन तब भी कांग्रेस ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था और उनकी जगह सुमित हृदयेश को टिकट दे दिया था, जिससे दीपक बल्यूटिया काफी नाराज हुए थे.

दीपक बलुटिया ने ईटीवी भारत से बात करते हुए कहा कि वो पिछले कई सालों से पार्टी के लिए काम करते आ रहे हैं, लेकिन पार्टी में उनको मान सम्मान नहीं दिया जा रहा है. वो उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के परिवार से हैं और तिवारी द्वारा किए विकास को भुलाया नहीं जा सकता है. उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा का आरोप लगाया है.

दीपक बल्यूटिया ने कहा कि वो अपनी बात पार्टी हाईकमान के सामने रख चुके हैं. फिलहाल उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफे की खबरों को नकारा है. बुधवार को वो अपनी बात मीडिया के सामने रखेंगे.