Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और,पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य को पार्टी द्वारा हाल ही में घोषित स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल किए जाने की मांग की-धीरेंद्र प्रताप

प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और,पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य को पार्टी द्वारा हाल ही में घोषित स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल किए जाने की मांग की-धीरेंद्र प्रताप

By on November 21, 2021 0 194 Views

उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय और हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य को पार्टी द्वारा हाल ही में घोषित स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल किए जाने की मांग की है ।आज जारी एक वक्तव्य में धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।खेद का विषय है उनका नाम स्क्रीनिंग कमेटी में नहीं रखा गया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी से मांग की है की उन‌ लोगों का विशेष ध्यान रखें और साथ ही पार्टी में दोबारा शामिल हुए शक्तिशाली नेता यशपाल आर्य को भी पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी में स्थान दें । धीरेंद्र प्रताप ने प्रधानमंत्री द्वारा कृषि कानूनों को वापस ले जाने को भाजपा नेतृत्व के मुंह पर तमाचा बताया है और कहा है कि यह प्रधानमंत्री के अहंकार की हार हुई है ।उन्होंने इस जीत के लिए करोड़ों किसानों और कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के जुझारू संघर्ष को जिम्मेदार बताया है । उन्होंने कहा कांग्रेस सड़कों पर है और 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हरीश रावत गणेश गोदियाल प्रीतम सिंह किशोर उपाध्याय और यशपाल आर्य के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत हासिल करेंगी।