September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • देश विदेश
  • कुमाऊं आयुक्त जल निगम द्वारा बिछाई पाइपलाइन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

कुमाऊं आयुक्त जल निगम द्वारा बिछाई पाइपलाइन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया।

By on December 13, 2022 0 242 Views

कालाढूंगी। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कालाढूंगी पहुंचकर कालाढूंगी बाजार में जल निगम द्वारा बिछाई पाइपलाइन और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया दीपक रावत ने पेयजल लाइन के लिए खोदी गई सड़कों को शीघ्र ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए उन्होंने संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाते हुए कहा कि टूटी सड़कों से जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।कार्य के दौरान कोई इंजीनियर नहीं है और यह कार्य कैसे हो रहा है यह पूछने पर संबंधित ठेकेदार कोई जवाब नहीं दे सका। क्षेत्रीय जनता ने उन्हें बताया कि सारी सड़कों को एक साथ खोद दिया गया है, और कार्य अभी तक नही हुआ है, जिस कारण आवाजाही में लोग परेशान हैं। जिसके बाद उन्होंने ठेकेदार से कार्य में तेजी लाने, कार्य में गुणवत्ता रखने के निर्देश दिए। इसी के साथ उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां भी क्षेत्रीय लोगों ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की मांग की और दोपहर बाद दवाइयां ना मिलने की शिकायत भी रखी। जिस पर उन्होंने कहा कि उक्त संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यकता अनुसार निर्देशित किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार प्रियंका रानी, कानूनगो जाहिद हसन, इमरान खान, उप निरीक्षक गंगनदीप सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता जाहिद हबीबी, सभासद हरीश मेहरा, तारा चंद्र पांडे, पूरन जोशी आदि उपस्थित थे।