October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • तहसीलदार ने पॉलीथिन पर की कार्रवाई।

तहसीलदार ने पॉलीथिन पर की कार्रवाई।

By on July 17, 2021 0 255 Views

कालाढूंगी। शनिवार को तहसील व नगर पंचायत प्रशासन ने बाजार में छापेमार कार्रवाई करते हुए पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के चालान किये। एसडीएम गौरव चटवाल के निर्देश पर हुई छापेमार कार्रवाई में जैसे ही तहसीलदार प्रियंका रानी टीम के साथ बाजार में पहुंची दुकानदारों में खलबली मच गई। कोई पॉलीथिन छुपाने में जुट गया तो कोई दुकान छोड़कर ही भाग गया। इस दौरान पॉलीथिन का प्रयोग करते 5 दुकानदार पाए गए जिनका चालान किया गया। तहसीलदार प्रियंका रानी ने कहा भविष्य में पॉलीथिन का प्रयोग करते पाए जाने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा ग्राहक घरों से जुट के थैले लेकर निकलें और दुकानदार भी जुट के थैलों में सामान दें। इस दौरान पटवारी मीना कोहली, नगर पंचायत लिपिक भूपाल बोरा, मो, इमरान, महिपाल आदि उपस्थित थे।
फोटो। निरीक्षण करतीं तहसीलदार।