October 5, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • मंत्री कैड़ा ने सड़क निर्माण का लिया जायजा, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश

मंत्री कैड़ा ने सड़क निर्माण का लिया जायजा, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने के निर्देश

By on October 6, 2026 0 3 Views

नैनीताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़े चाफी से पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य शुरू हो गया है। सोमवार को मंत्री राम सिंह कैड़ा ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

चाफी से पदमपुरी-धारी तक मोटर मार्ग लंबे समय से खराब होने के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से मार्ग पर डामरीकरण कराने की मांग की थी।

जनता की समस्या को देखते हुए मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। इसके बाद मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए करीब 9 करोड़ 37 लाख रुपये की स्वीकृति कराई गई।

मंत्री कैड़ा ने डामरीकरण कार्य का मौके पर निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और इसे शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक समेत प्रदेश के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर लगातार डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क सुविधा मिले और उनकी समस्याओं का समाधान हो, इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है।