उत्तराखंड में IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखिए लिस्ट
देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. जिसके तहत कई आईएएस और पीसीएस अफसरों को इधर उधर किया गया है. जबकि, कई अधिकारियों से जिम्मेदारी हटाई और सौंपी गई है. इस तबादला सूची में 10 आईएएस अधिकारियों के साथ ही 20 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया है.
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादले हुए हैं. इसमें 10 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है. जबकि, 20 पीसीएस अधिकारियों के दायित्व में बदलाव किया गया है. जारी आदेश में कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों, अपर जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों और उप जिलाधिकारियों के कार्यभार बदले गए हैं. इसके अलावा सचिवालय और विभिन्न विभागों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
इन आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले: आईएएस अधिकारी निधि यादव से निदेशक पंचायती राज की जिम्मेदारी हटाई गई है. देहरादून में मुख्य विकास अधिकारी IAS अभिनव शाह को इस पद से हटाकर अब अपर सचिव पर्यटन की जिम्मेदारी दी गई है.
IAS दीपक सैनी को पिथौरागढ़ मुख्य विकास अधिकारी से हटकर देहरादून में मुख्य विकास अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. IAS प्रवीण कुमार से अपर निदेशक शहरी विकास निदेशालय देहरादून हटाकर अब मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़ बनाया गया है. IAS अनामिका को मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी मिली है.
IAS आशिमा गाेयल को नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी की जिम्मेदारी मिली है. अभी तक वे संयुक्त मजिस्ट्रेट उधम सिंह नगर थीं. IAS दीपक रामचंद्र को मुख्य विकास अधिकारी चमोली बनाया गया है. अभी तक वे संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
IAS राहुल आनंद को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी मिली है. अब तक वे संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून के पद पर तैनात थे. इसके लिए अलावा IAS गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की बनाया गया है. अभी तक वे संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी थीं. वहीं, IAS दीक्षित जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत से हटाकर संयुक्त मजिस्ट्रेट काशीपुर बनाया गया है.
इन पीसीएस अधिकारियों के हुए तबादले: PCS अफसर जीवन सिंह को आयुक्त गन्ना चीनी काशीपुर की जिम्मेदारी मिली है. अभी तक वे अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल नैनीताल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. PCS त्रिलोक सिंह को अपरायुक्त कुमाऊं बनाया गया है. अभी तक वे बतौर आयुक्त गन्ना-चीनी काशीपुर और किच्छा शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. PCS अभिषेक त्रिपाठी को पंचायती राज का निदेशक बनाया गया है. अभी तक वे मुख्य विकास अधिकारी चमोली की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
PCS रामजी शरण को अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी मिली है. अब तक वे मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी वहन कर रहे थे. PCS तीर्थपाल सिंह से अपर निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी वापस ली गई है. वहीं, PCS जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास की जिम्मेदारी मिली है. अभी तक वे बतौर मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी के पद पर तैनात थे. वहीं, PCS श्याम सिंह राणा को अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है. इससे पहले वे अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग थे.
PCS नारायण सिंह नबियाल को अपर जिलाधिकारी चमोली की जिम्मेदारी मिली है. अभी तक वे अपर जिलाधिकारी बागेश्वर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. PCS विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना चीनी काशीपुर के अलावा प्रधान प्रबंधक चीनी मिल किच्छा बनाया गया है. अब तक उन पर अपर जिलाधिकारी चमोली की जिम्मेदारी थी. PCS पंकज उपाध्याय कुंभ में अपर मेलाधिकारी बनाए गए हैं. उनसे अपर जिलाधिकारी (प्रशासन/नजूल) उधम सिंह नगर, सचिव जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है.
PCS कौस्तुभ मिश्र को उपनिदेशक मंडी परिषद की जिम्मेदारी मिली है. अभी तक वे अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. वहीं, PCS स्मिता परमार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की की जिम्मेदारी मिली है. अभी तक वे अपर जिलाधिकारी देहरादून, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिरकारी की जिम्मेदारी संभाल रही थीं. PCS रविंद्र सिंह को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है. अभी तक वे नगर आयुक्त काशीपुर नगर निगम के पद पर तैनात थे.
PCS निर्मला बिष्ट को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर जितेंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी देहरादून, PCS नूपुर वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम रुद्रपुर, PCS कमलेश मेहता को अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग, PCS विनोद कुमार को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर के साथ सचिव जिला विकास प्राधिकरण उधम सिंह नगर की जिम्मेदारी मिली है. वहीं, PCS परितोष वर्मा को नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर बनाया गया है. वहीं, PCS गोपाल राम को उप मेला अधिकारी कुंभ मेला की जिम्मेदारी मिली है.

