September 10, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • चुनाव प्रचार समिति की सदस्य बनने पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

चुनाव प्रचार समिति की सदस्य बनने पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

By on December 7, 2021 0 252 Views

रामनगर।चुनाव प्रचार समिति की सदस्य बनने पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। महिला जिला कांग्रेस की अध्यक्ष आशा बिष्ट को आगामी आम चुनाव के मद्देनजर रामनगर से चुनाव प्रचार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत चुनाव प्रचार समिति के मुखिया है।चुनाव प्रचार समिति का सदस्य बनने पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल के नेतृत्व में उनके कार्यालय में संपन्न एक समारोह में आशा बिष्ट का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए आशा बिष्ट ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया आने वाला समय कांग्रेस का है । भाजपा से परेशान जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है । पुष्कर दुर्गापाल ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से उत्तराखंड की तरक्की के लिए एकजुटता और समर्पण से कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पुष्कर दुर्गापाल ,सभासद तनुज दुर्गापाल , पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय बिष्ट मीना मेहरा ,तारा सती,कुलदीप शर्मा अनुज दुर्गापाल, राजू आर्य ,शोभा जोशी, अब्दुल सलाम आदि मौजूद रहे।