ओडीसा हादसे मे अब तक 288 की मौत, बलबीर रावत ने जताया दुख, केंद्र से की पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग…
देहरादून: ओडीसा के . ( बालासोर ) मे हुये दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन हादसे पर देवभूमि के कांग्रेस समर्पित पूर्व सैनिकों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस मौके पर कैप्टिन बलवीर सिंह रावत ने कहा कि दुर्घटना का ऐसा दुखद मंजर देख कर मन में असहनीय पीड़ा हुई है। तीन ट्रेनों का एक साथ दुर्घटनाग्रस्त होना रेलवे विभाग की घोर लापरवाही को इंगित करता है। इस दुर्घटना के वादनैतिकता के आधार पर माननीय रेलमंत्री को अपने पद से त्यागपत्र दे देना चाहिए, साथ ही सरकार की ओर से मृतकों व घायलों को मुआवजे की धनराशि 1500000 लाख रुपए मृतक, तथा पाँच लाख घायलों को दिया जाना चाहिये। पूर्व सैनिकों ने ट्रेन हादसे में जान गाने वाले मृतकों के परिवार वालों को ईश्वर उनके बिछोह के गम व .सदमे को सहन करने की शक्ति दे ।
288 की मौत
ओडिशा में शुक्रवार शाम हुए भीषण रेल हादसे में मृतकों का आंकड़ा 288 हो गया है। वहीं 850 के करीब लोग घायल हैं। इस घटना के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ओडिशा जाएंगे। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी घटनास्थल पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। हादसे की गंभीरता को देखते हुए युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्य चल रहे हैं और सेना को भी बचाव कार्यों में लगा दिया गया है।

