October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • देहरादून में कांग्रेस का हल्ला बोल, कैबिनेट मंत्री आवास का घेराव, स्वास्थ्य शिक्षा के मुद्दे पर घेरा

देहरादून में कांग्रेस का हल्ला बोल, कैबिनेट मंत्री आवास का घेराव, स्वास्थ्य शिक्षा के मुद्दे पर घेरा

By on December 6, 2024 0 362 Views

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने बदहाल स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था को लेकर हल्ला बोला. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और उनके समर्थकों ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के आवास का घेराव किया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर प्रदेश बदहाल शिक्षा स्वास्थ्य का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया. काफी देर तक प्रीतम सिंह और उनके समर्थक धरने पर बैठे रहे. जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया. इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा प्रदेश के अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं. सरकारी स्कूलों में शिक्षा की कमी बनी हुई है, लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों का अभाव बना हुआ है.

प्रीतम सिंह ने कहा उत्तराखंड में लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं. प्रीतम सिंह ने कहा उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि आज वह धरने पर बैठेंगे, इसलिए आज वह शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं. प्रीतम सिंह ने कहा समूची सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है. इस भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा. उनका कहना है कि आज उन्होंने धरने में अकेले बैठने का निर्णय लिया था, लेकिन तमाम साथी उनके धरने में शामिल होने के लिए पहुंच गए. भविष्य में वह घेराव और शहर को जाम करने का आह्वान करेंगे. उन्होंने कहा इस मुद्दे पर वे सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे.