September 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने 178 लाख रूपये से अधिक के कामो के लोकार्पण और शिलान्यास किये।

कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने 178 लाख रूपये से अधिक के कामो के लोकार्पण और शिलान्यास किये।

By on September 14, 2021 0 337 Views

बाजपुर विधानसभा में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य लोकार्पण वा शिलान्यास करने पहुंचे। जहां लोगों ने यशपाल आर्य का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इतना ही नही ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया। कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने 178 लाख रूपये से अधिक के कामो के लोकार्पण और शिलान्यास किये। मंगलवार को यहां के चार गांवों में कार्यक्रम आयोजित कर मंत्री यशपाल आर्य ने यह शिलान्यास और लोकार्पण किये। इस दौरान यहां बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह यहां के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उनकी नजर में जनता की मांग के अधिकांश काम वह करा चुके हैं। जो शेष काम हैं, उन्हें भी जल्दी ही धरातल पर उतार दिया जाएगा।