September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • नाबालिक के साथ दुष्कर्म,गर्भवती हुई युवती, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी फरार

नाबालिक के साथ दुष्कर्म,गर्भवती हुई युवती, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी फरार

By on December 12, 2021 0 653 Views

काशीपुर मे एक नाबालिक युवती से बलात्कार का मामला प्रकाश मे आया है। युवती के पेट में दर्द की शिकायत पर परिजनों द्वारा अल्ट्रासाउंड कराने के बाद युवती के आठ माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई है। पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है

पुलिस को सौंपी तहरीर मे एक महिला ने कहा कि बीपी 13 मार्च को मछली बाजार निवासी सुहेल पुत्र अतीक रात लगभग 8 बजे उसकी नाबालिग पुत्री को कपड़े दिलाने के बहाने अपने घर ले गया। जहां उसने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया साथ ही उसकी अश्लील वीडियो भी बना दी। जाते-जाते उसे व उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी भी दे दी। कई ब्लैकमेल कर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। 10 दिसंबर 2021 को युवती ने अपने परिजनों से पेट में दर्द की शिकायत की। जिसके बाद परिजन डॉक्टर के पास गए। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड में युवती के 8 माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। गर्भवती होने की जानकारी के बाद परिजनों ने नाबालिक युवती से पूछताछ की जिसमें उसने सोहेल नामक युवक के द्वारा जबरदस्ती बलात्कार की बात बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सोहेल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। खबर लिखें जाने तक आरोपी युवक फरार बताया जा रहा था ।पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी हे।