- Home
- उत्तराखण्ड
- 2030 तक खत्म हो जाएंगे स्मार्टफोन ! बिल गेट्स ने ने साझा की भविष्य की टेक्नोलॉज, आप भी जानिए कैसा होगा भविष्य का स्मार्टफोन ?
2030 तक खत्म हो जाएंगे स्मार्टफोन ! बिल गेट्स ने ने साझा की भविष्य की टेक्नोलॉज, आप भी जानिए कैसा होगा भविष्य का स्मार्टफोन ?
न्यूज़ डेस्क: स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी में तेजी से विकास हो रहा है। कुछ ही सालों में हमने स्मार्टफोन में आए बदलाव को देखा है। आज स्मार्टफोन में हाईटेक कैमरे से लेकर सैटेलाइट कनेक्टिविटी और फास्ट चार्जिंग से लेकर वायरलेस चार्जिंग तक हर जरूरी फीचर्स को शामिल किया जा रहा है। ये दौर यहीं नहीं रुकने वाला। टेक्नोलॉजी का सेक्टर काफी तेजी से विकसित हो रहा है और स्मार्टफोन कंपनियां लगातार इसे बेहतर बनाने पर काम कर रही हैं। भविष्य में स्मार्टफोन के स्वरूप को लेकर एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में स्मार्टफोन इतने हाईटेक हो जाएंगी कि ये गायब हो जाएंगे।
दरअसल, साल की शुरुआत में ही माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) के फाउंडर बिल गेट्स ने स्मार्टफोन के लिए एक ऐसी टेक्नोलॉजी के कयास लगाए थे, जो स्मार्टफोन के यूज को पूरी तरह से बदल देगा। उनका मानना था कि इलेक्ट्रॉनिक टैटू से स्मार्टफोन को बदला जा सकता है। यानी भविष्य में स्मार्टफोन की जगह एक इलेक्ट्रॉनिक टैटू को यूज किया जा सकता है।
ऐसा होगा भविष्य का स्मार्टफोन
बिल गेट्स के अनुसार स्मार्टफोन को भविष्य ने जेब में रख कर चलने की जरूरत नहीं होने वाली है, बल्कि स्मार्टफोन को अपने शरीर में इंटीग्रेट किया जा सकेगा। यानी स्मार्टफोन इलेक्ट्रॉनिक टैटूज के रूप में बदल जाएगा। यह इलेक्ट्रॉनिक टैटूज एक छोटी साइज की चिप ही होंगे, जिसे इंसानी शरीर में फिट कर दिया जाएगा।
नोकिया भी कर चुका इसकी भविष्यवाणी
भविष्य के स्मार्टफोन पर नोकिया के सीईओ Pekka Lundmark ने भी अपनी राय दी थी। उनका मामला था कि 2030 तक स्मार्टफोन के कॉमन इंटरफेस में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस समय तक 6जी आ चुका होगा और स्मार्टफोन की जगह स्मार्ट ग्लास या इसी तरह का कोई अन्य डिवाइस का यूज किया जाएगा। Pekka के अनुसार 2030 तक स्मार्टफोन से जुड़ी बहुत सी चीजों को शरीर में सीधे तौर पर इंटीग्रेट किया जाने लगेगा।

