September 11, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • हल्द्वानी में यहां लड़कियों के गुटों में हुई जमकर मारपीट। देखिये वीडियो वायरल..

हल्द्वानी में यहां लड़कियों के गुटों में हुई जमकर मारपीट। देखिये वीडियो वायरल..

By on July 13, 2022 0 788 Views

यहां लड़कियों के गुटों में हुई जमकर मारपीट। वीडियो वायरल

नैनीताल हल्द्वानी। शहर के बीचों-बीच हीरा नगर में लड़कियों के दो गुटों में बीच सड़क पर झड़प की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। रविवार को हल्द्वानी के हीरानगर स्थित पुलिस योगा पार्क के बाहर लड़कियों के दो गुटों में हाथापाई हो गई।……डंडों से लैस लड़कियों के गुट ने एक दूसरे को जमकर पीटा और देखने वालों ने न सिर्फ जमकर ठहाके लगाए, बल्कि किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

 

हल्द्वानी कोतवाली के हीरानगर चौकी स्थित पुलिस योगा पार्क के आस-पास रहने वाले लोगों की मानें तो रविवार दोपहर ढलते वक्त लड़कियों के दो गुट टहलने के लिए हीरानगर स्थित पुलिस योगा पार्क पहुंचे थे।…..यहां लड़कियों के दो गुटों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने लड़कियों को डंडे थमा दिए, जिसके बाद दोनों ओर से डंडे चले।…..गनीमत रही कि, इस मारपीट में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई, जिसके बाद मामला खुद-ब-खुद शांत हो गया। इधर, शाम ढलते लड़के के दो गुट भी भिड़ गए।

बता दें कि, पूर्व में भी इन क्षेत्रों में कुछ युवकों और दुकानदारों के बीच भी मारपीट हुई थी। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। ऐसे में एक बार फिर से बीच सड़क पर लड़कियों के दो गुटों में बीच सड़क पर एक दूसरे के ऊपर हमला सुर्खियों में है। मामले में एसपी सिटी हरबंस सिंह का कहना है कि, वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।