Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • कोसी नदी में संयुक्त छापेमारी में अवैध खनन मैं एक डंपर सीज 14 वाहनों की निकासी रोकी

कोसी नदी में संयुक्त छापेमारी में अवैध खनन मैं एक डंपर सीज 14 वाहनों की निकासी रोकी

By on January 23, 2022 0 293 Views

रामनगर।तराई पश्चिम वन प्रभाग की संयुक्त टीम ने डीएफओ बलवन्त सिंह शाही के नेतृत्व में कोसी नदी में छापामारी अभियान चलाया गया।डीएफओ ने बताया कि कोसी नदी में संयुक्त छापेमारी की गई गई।वन विभाग वन सुरक्षा बल, वन निगम सुरक्षा दल आदि द्वारा वनजारी प्रथम गेट से अवैध खनन मैं एक डंपर पकड़ा जिसे गुलजार पुर वन परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया है।उन्होंने बताया कि इसके अलावा 14 वाहनों की निकासी रोक दी गयीं हैं।बताया कि दो जगहों से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया है।इस दौरान टीम में एसडीओ जगमोहन सिंह रावत रेंजर देवेन्द्र सिंह रजवार आदि शामिल रहे।