October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन व जन संवाद कार्यक्रम में किया वर्चुअल प्रतिभाग

रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन व जन संवाद कार्यक्रम में किया वर्चुअल प्रतिभाग

By on August 20, 2024 0 585 Views

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि व उखीमठ में महिलाओं के साथ रक्षाबंधन व जन संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करना था। लेकिन खराब मौसम के कारण उनका हैली आधे रास्ते से ही वापस लौट गया। इसके बाद सीएम धामी ने महिलाओं से वर्चुअल संवाद किया।

सीएम ने की ये घोषणाएं
मुख्यमंत्री ने विजयनगर-पठाली मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का पुनर्निर्माण करने के लिए 5 करोड़ की धनराशि निर्गत करने, भणज में आईटीआई (ITI) खोलने की स्वीकृति देने, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि को नगर पालिका बनाए जाने, तुंगनाथ महोत्सव मक्कू को जिला स्तरीय मेले की घोषणा, मयाली बसुकेदार गुप्तकाशी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण-हॉट मिक्स व गुप्तकाशी पीएचसी को उच्चीकृत कर सीएससी बनाए जाने, महर्षि अगस्त्य मुनि के मंदिर का सौंदर्यीकरण के साथ ही घोड़े एवं खच्चरों की अचानक मृत्यु होने पर दाह किए जाने एवं दफनाने की व्यवस्था की जाने की घोषणा की है। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी को नियुक्त कर लोगों को संबोधित करने को कहा।

रुद्रप्रयाग विधायक ने कही ये बात
रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण सीएम जन संवाद कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। वहीं उन्होंने प्रतिनिधि के रूप में कहा कि वह जनपद के लोगों और मुख्यमंत्री के बीच कड़ी का काम करेंगे। विधायक ने कहा कि लोगों की मुश्किलों को सीएम तक पहुंचाया जाएगा। जहां तक उनकी पहुंच होगी, वे लोगों के मामले सुलझाने में मदद करेंगे। इसके अतिरिक्त धामी द्वारा की गई विशेष घोषणाओं पर उनकी सराहना भी की।