October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • BKTC अध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया सनातन विरोधी, केदारनाथ सोना विवाद पर दी नसीहत

BKTC अध्यक्ष ने कांग्रेस को बताया सनातन विरोधी, केदारनाथ सोना विवाद पर दी नसीहत

By on September 12, 2024 0 651 Views

रुद्रप्रयाग: बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही सनातन धर्म विरोधी रही है. कांग्रेस ने सनातन धर्म की परंपरा और संस्कृति से हमेशा छेड़छाड़ करने की कोशिश की है. कांग्रेस के पास आज कोई मुददा नहीं बच गया है, इसलिए कांग्रेस बेवजह केदारनाथ धाम में लगाए गए सोने को मुद्दा बना रही है. उन्होंने कहा कि मैं पहले से ही कांग्रेस को चैलेंज करते आया हूं कि अगर उनके पास सोने को लेकर कोई साक्ष्य हैं तो वह उसे प्रस्तुत करें.

रुद्रप्रयाग में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि 31 जुलाई को आई आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने त्वरित गति से पैदल रास्ते को दुरुस्त करवाकर दोबारा से यात्रा को संचालित किया है. द्वितीय चरण की यात्रा ने अब तेज गति पकड़ ली है. और हर दिन हजारों भक्त बाबा केदार के दर्शन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि मंदिर समिति की ओर से भी यात्रियों को अच्छे दर्शन कराने और अच्छी सुविधा देने के प्रयास किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि सरकार, मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से धाम पहुंच रहे यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

कांग्रेस को दी नसीहत

वहीं केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में लगे सोने विवाद पर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने ही बेवजह तूल दिया है. आज कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई मुददा नहीं बचा है. यदि कांग्रेस के पास सोने को लेकर कोई साक्ष्य हैं तो वह जांच एजेंसियों से जांच के अलावा कोर्ट की भी शरण ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम पहले से ही सनातन धर्म और सनातनियों का विरोध करने का रहा है.