October 30, 2026
Breaking News
  • Home
  • अपराध
  • पंटर हत्याकांड में दो लोग गिरफ्तार

पंटर हत्याकांड में दो लोग गिरफ्तार

By on August 6, 2021 0 388 Views

काशीपुर । पेंटर हत्याकांड में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। हत्या की वजह पेंटर द्वारा एक दोस्त को नशे में चिढ़ाना बताई जा रही है। जिस गमछे से गला घोटा गया पुलिस ने वह गमछा भी बरामद कर लिया है। बीती 28 जुलाई को कुंडा थाना क्षेत्र में ढेला नदी के पास नहर के किनारे एक अज्ञात शव मिला जिसकी शिनाख्त 24 वर्षीय मोनू उर्फ मोनिस पुत्र मौ. मुनाजिर के रूप में हुई। मृतक के भाई ग्राम सरवरखेडा निवासी जावेद ने कुंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। एसपी प्रमोद कुमार ने आज हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि इस मामले में मुकुल भगत पुत्र रमेश भगत मूलत: ग्राम खनौलिया थाना भिकियासैंण जिला अल्मोड़ा और हाल निवासी ग्राम गंगापुर थाना कुंडा ऊधमसिंह नगर तथा ब्रह्मपाल पुत्र स्व. हरीश चंद्र निवासी ग्राम फरीदनगर थाना ठाकुरद्वारा को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रिंगौडे वाले बाबा की मजार गर्जिया रोड, रामनगर से गिरफ्तार किया।
एसपी के मुताबिक दौराने पूछताछ मुकुल भगत ने पुलिस को बताया कि मंडी गेट के निकट उसकी चाय की दुकान थी, जहाँ मोनिस आया करता था। वह नशे में उसे परेशान करता था और चिढ़ाता था। इस वजह से वह मोनिस उर्फ मोनू से नफरत करता था। इसके चलते मन ही मन उसने मोनिस को खत्म करने की ठान ली। उनका एक और मित्र ब्रह्मपाल था। तीनों साथ बैठकर शराब पीते थे। 27 जुलाई को मोनिस उसे ढेला पुल पर मिला उस वक्त ब्रह्मपाल भी मुकुल के साथ था। तीनों ने बड़ी सब्जी मंडी के पीछे शराब पी और उसके बाद पैदल ही ढेला नदी पार कर बैलजुड़ी से होते हुए गड्ढा कालौनी पहुंचे। वहाँ फिर शराब पी। शराब के नशे में मुकुल को मोनिस की चिढ़ाने वाली बात याद आ गयी। मुकुल ने सोच लिया कि आज इसे मारना है। उसने ब्रह्मपाल को भी इसके लिए तैयार कर लिया। तीनों ने फिर शराब पी और मोनिस को ज्यादा शराब पिलाई। नशे में होने पर योजना के तहत मोनिस को ढेला नहर पर्वतीय कालोनी की तरफ ले गये और वहां दोनों ने गमछे से मोनिस का गला घोंट दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव नहर में छिपाकर वे वहाँ से चले गये।