September 11, 2026
Breaking News

दीपावली पर सजा कालाढुंगी बाजार।

By on November 2, 2021 0 205 Views

कालाढुंगी।(शाकिर हुसैन) पिछले 2 वर्षों से कॅरोना महामारी के चलते हर त्योहार पर थी पाबंदियां।

मगर इस बार बीमारी का प्रभाव कम होने व सब कुछ ठीक ठाक होने के चलते बाजार पिछले वर्षों की तरह सजा है जिससे बाजार में रौनक बनी हुई है।

आज धनतेरस के चलते बाजार में खरीदारों ने बर्तन व अन्य पूजा की सामग्री खरीदी।

इस दौरान थाना अध्य्क्ष नन्दन सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने बाजार में घूमकर व्यवस्था का जायजा लिया।

वही इस दौरान थाना अध्य्क्ष ने कहा कि दीपावली के चलते बाजार क्षेत्र में दो व चार पहिया व अन्य वाहनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।बाजार क्षेत्र में घूमने वाले वाहनों को सीज कर दिया जाएगा।