October 31, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति पहुंचे देहरादून, सीएम ने किया स्वागत, कल हरिद्वार प्रोग्राम मे करेंगे शिरकत…

उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति पहुंचे देहरादून, सीएम ने किया स्वागत, कल हरिद्वार प्रोग्राम मे करेंगे शिरकत…

By on March 27, 2022 0 250 Views

देहरादून: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को देहरादून पहुंच गए हैं। दोपहर को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति आज रात राजभवन में बिताएंगे, जबकि कल उन्हें शांतिकुंज हरिद्वार के समारोह में भाग लेना है। राष्ट्रपति के 27 मार्च को दिव्य प्रेम सेवा मिशन सेवाकुंज के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना एवं सुरक्षा तृप्ति भट्ट ने शुक्रवार को बीएचईएच हेलीपैड, सेवाकुंज आश्रम चंडीघाट, समस्त मुख्य मार्ग, कंटीजेंसी मार्ग एवं सेफ हाउस में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

अधिकारियों की टीम ने पहले बीएचईएच स्थित हेलीपैड का बारीकी से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। तृप्ति भट्ट ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से हेलीपैड की व्यवस्था, पेड़ों की लॉपिंग, झाड़ियों को साफ किया जाना आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ब्लड ग्रुप, डॉक्टरों की ड्यूटी, कंटीजेंसी अस्पताल आदि के संबंध में भी चर्चा की। इसके पश्चात बीएचईएल स्थित त्रिशूल गेस्ट हाउस में एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें हेलीपैड की सुरक्षा-व्यवस्था, उपकरणों के चेकिंग की क्या व्यवस्था होगी, कोविड-19 के नियमों का पालन करना, सुरक्षा व्यवस्था आदि के बारे में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर सीडीओ सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पीएल शाह आदि मौजूद रहे।