October 29, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • बाप का क़ातिल बना बेटा ! हड़पने के लिए इंश्योरेंस के 10 लाख की रकम, बेटे ने करा दिया बाप को खत्म…

बाप का क़ातिल बना बेटा ! हड़पने के लिए इंश्योरेंस के 10 लाख की रकम, बेटे ने करा दिया बाप को खत्म…

By on November 20, 2022 0 220 Views

बड़वानी: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh ) के बड़वानी (Badwani) जिले के सेंधवा में एक बेटे ने इश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए पिता की हत्या करा दी. उसका 10 लाख रुपये का बीमा था. बेटे का अपने पिता से पहले से विवाद भी चल रहा था. इसी दौरान बेटे ने पिता की हत्या कराने के लिए तीन लोगों के साथ मिलकर साजिश रची. मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अक्षीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने बताया कि 10 नवंबर को छगन पवार नामक व्यक्ति की लाश मिली थी. मामले में सेंधवा सिटी थाने में धारा 304-ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. शुरुआती जांच में पिकअप वाहन से कुचलकर छगन पवार की मौत होने की बात सामने आई थी.

इसके बाद परिवार से सदस्यों से पूछताछ की गई. छगन के बेटे अनिल से पूछताछ हुई थी. उसकी बातों पर पुलिस को शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन में साइबर टीम की भी मदद ली. छगन की हत्या पुराने एबी रोड पर अंबेडकर कॉलोनी में की गई. इसलिए पुलिस ने इलाके के सभी सीसीटीवी की जांच की. जांच में पुलिस को अहम सुबूत मिले. पुलिस ने अनिल के साथ उसके दोस्त और आरोपी वाहन चालक गोलू पिता देवेंद्र शिंदे, करण पिता मंसाराम शिंदे बिट्टू नाम को गिरफ्तार किया. सभी से सख्ती से पूछताछ की गई. इस दौरान आरोपी बेटे ने इंश्योरेंस की राशि के लिए पिता की हत्या करने की बात कबूल की.

10 लाख का था इंश्योरेंस

आरोपी ने पुलिस को बताया, ”मेरा पिता से पुराना विवाद चल रहा था. मुझे पता था पिता ने 10 लाख इंश्योरेंस करा रखा था. मैंने साथियों के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया. जिसकी डील ढाई लाख में तय की थी. पिता के आने-जाने की सारी जानकारी इन लोगों को दे दी थी. घटना वाली रात फोन पर लोकेशन भी बताई थी. फिर पिकअप वाहन से टक्कर मारवाकर हत्या करवा दी. पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त महिंद्रा पिकअप वाहन, स्कूटी, मोबाइल जब्त किए हैं.

Source : “आज तक”