October 25, 2026
Breaking News
  • Home
  • उत्तराखण्ड
  • दोस्त की गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ गया भारी, बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से कर दिया कत्ल

दोस्त की गर्लफ्रेंड को प्रपोज करना पड़ गया भारी, बॉयफ्रेंड ने बेरहमी से कर दिया कत्ल

By on February 12, 2024 0 913 Views

एक युवक को दोस्त की प्रेमिका को प्रपोज करना मंहगा पड़ गया। प्रेमिका को प्रपोज करने से दोस्त इतना नाराज हुआ कि उसने युवक पर चाकू से कई बार वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

हरिद्वार जिले के कलियर में रविवार की रात को कासिफ की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह मृतक कासिफ कि मां आयशा पुलिस के पास पहुंची। उसने तहरीर देकर बताया कि उसके बेटे की उसके दोस्त मुराद और सुहैल निवासी रहमतपुर ने रविवार की देर शाम को दरगाह साबिर पाक के पैतियानी गेट सूरत वालों की खानकाह के पास बुलाया था। जिसके बाद से वो घर नहीं लौटा और उन्हें फिर उसकी मौत की खबर मिली। मृतक की मां ने कहा कि उसके दोस्तों मे पहले उसे पीटा और फिर चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।

कासिफ कि मां आयशा की तहरीर के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। सोमवार दोपहर को पुलिस ने एक आरोपित मुराद को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा आरोपी सुहैल फरार है। आरोपी मुराद की निशादेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी सुहैल की तलाश कर रही है।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि तीनों दोस्त वो, सुहैल और कासिफ साथ रविवार शाम में कबूतरखाने के पास बैठे थे और बातें कर रहे थे। प्रपोज डे वाले दिन कासिफ ने सुहैल की गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया था। जिस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ शुरू हो गया था। झगड़ा बढ़ता ही गया और बात मारपीट तक जा पहुंची।

सुहैल और उसने मिलकर कासिफ को पकड़ कर खूब पीटा। जिसके बाद सुहैल ने तैश में आकर चाकू से कासिफ के पेट में हमला कर दिया और एक के बाद एक कई वार किए। जिस से वो गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद वो दोनों उसे वहीं छोड़कर भाग गए।