September 13, 2026
Breaking News
  • Home
  • अन्य
  • राबाइंका में भगवंत व मुमताज बने अध्यक्ष। पीटीए व एसएमसी का हुआ गठन।

राबाइंका में भगवंत व मुमताज बने अध्यक्ष। पीटीए व एसएमसी का हुआ गठन।

By on August 20, 2021 0 371 Views

कालाढूंगी। (शाकिर हुसैन) राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित हुई अभिभावक संघ की बैठक में कालेज की समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद सर्वसम्मति से अभिभावक संघ व एसएमसी का गठन भी किया गया। पीटीए के लिए भगवंत सिंह अधिकारी को अध्यक्ष व इंदर सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष तथा मुरसलीन को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पदेन सचिव प्रधानाचार्या उमा आर्या होंगी। इसके अलावा शिक्षिका नीरू पांडे, हेमा पुरोहित, चंद्रा जोशी को शिक्षिका सदस्य बनाया गया। अभिभावक सदस्य के लिए विमला मेहरा, ममता गर्जोला, विद्या बोहरा, फर्मीदा को चुना गया। मेहमूद हसन बंजारा को सरंक्षक बनाया गया है। एसएमसी के लिए मुमताज को अध्यक्ष व गीता जोशी को उपाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अभिभावक कफीला, शबाना, प्रेमा देवी, अफसरी को सदस्य चुना गया। इससे पहले प्रधानाचार्या उमा आर्या व हेमा पुरोहित ने विगत वर्ष का लेखा जोखा बैठक में रखा। प्रधानाचार्या उमा आर्या ने कहा कि अपने बच्चों पर अभिभावक भी पूरा ध्यान रखें। कोरोना को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क, समय समय पर हाथों को धोते रहने के लिए भी प्रेरित किया। बैठक में हीरा मर्तोलिया, गीता पांडे, हिमानी, रजनी शर्मा, कविता तिवारी, वंदना चौहान, विमला पंत, राजेश्वरी पाठक, शोभा रानी आर्या, हेमा पाठक, जया हर्बोला, दमयंती मेहरा, नीलम कफलटिया आदि उपस्थित थे।