October 27, 2026
Breaking News
  • Home
  • राजनीति
  • सितंबर में उत्तराखंड आ सकते हैं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, दून में बड़ी रैली कराने की तैयारी

सितंबर में उत्तराखंड आ सकते हैं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, दून में बड़ी रैली कराने की तैयारी

By on August 10, 2024 0 498 Views

देहरादून: प्रदेश में आगामी केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव और निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पार्टी के शीर्ष नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सितंबर में उत्तराखंड आ सकते हैं।

पार्टी हाईकमान से इसकी सहमति मिल चुकी है। 15 से 20 सितंबर के बीच में उत्तराखंड आ सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से देहरादून में जनसभा कराने की तैयारी की जा रही है। उधर, बदरीनाथ व मंगलौर विस उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की पीठ थपथपाई। राहुल ने पत्र जारी कर दोनों सीट पर मिली जीत पर प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में कांग्रेस की नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे।