पुलिस ने सार्वजनिक स्थान से जुए में हार-जीत की बाजी लगाते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया।
हल्द्वानी पुलिस ने सार्वजनिक स्थान से जुए में हार-जीत की बाजी लगाते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से ₹20560 नकद व ताश के पत्ते बरामद किए गए हैं। जुआ खेल रहे व्यक्तियों मैं 11 व्यक्ति जनपद पिथौरागढ़ तथा 01 उधम सिंह नगर जिले का निवासी है जो पेशे से वाहन चालक का कार्य करते हैं।
उपरोक्त व्यक्तियों के विरुद्ध कोतवाली हल्द्वानी में एफ.आई.आर.नंबर 545/21 धारा-13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया है।

